मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वाराणसी में कोविड टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बोले पीएम मोदी -वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीके लगाने वालों के साथ संवाद किया।उन्होंने कहा कि, 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ संक…

वाराणसी में कोविड टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बोले पीएम मोदी -वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता
वाराणसी में कोविड टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बोले पीएम मोदी -वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीके लगाने वालों के साथ संवाद किया।उन्होंने कहा कि, 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ संकल्पों से हुई है और काशी के बारे में तो ये कहते हैं कि काशी के स्पर्श से ही शुभता सिद्धि में बदल जाती है|




प्रधानमंत्री ने कहा कि,'आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम हमारे देश में चल रहा है और इसके पहले दो चरणों में 30 करोड़ देशवासियों को टीका लगाया जा रहा है। आज दुनिया की इस(वैक्सीन) सबसे बड़ी जरूरत को लेकर भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इतना ही नहीं भारत अनेकों देशों की मदद भी कर रहा है| उन्होंने कहा कि,'वाराणसी में प्रथम चरण में लगभग 20,000 से ज़्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके लिए 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं|




प्रधानमंत्री ने कहा कि,कोई भी वैक्सीन की एक पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया होती है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद और वैज्ञानिकों की मंजूरी के बाद ही वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया है और सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाना तय किया गया| उन्होंने कहा कि,'किसी भी वैक्सीन को बनाने के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत होती है, इसमें वैज्ञानिक प्रक्रिया होती है। वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता, हमने तय किया था कि जैसा वैज्ञानिक कहेंगे, वैसे ही हम करेंगे।




प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान वाराणसी के डॉ. वी. शुक्ला ने बताया कि टीके को लेकर सभी उत्साहित हैं। हमें गर्व है कि भारत ने स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाने में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।प्रधानमंत्री  के साथ बातचीत के दौरान वाराणसी के वरिष्ठ लैब तकनीशियन श्री रमेश चंद्र राय  ने बताया कि पहले चरण में वैक्सीन मिलने से वे गौरवान्वित हैं और कहा कि लोग उत्साह से अस्पतालों में टीका लगवा रहे हैं। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।