लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'' चुनाव जीतने का सबसे सरल मंत्र है.. बूथ जीता तो चुनाव जीता। भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद का कार्यक्रम चुनाव के समय ही नहीं चुनाव के बाद भी करती है। केंद्र और राज्य में जिसकी सरकार हो उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद अभिनंदनीय है|
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि,' राज्य के दबंग जो सपा-बसपा शासन में एके-47 लेकर घूमा करते थे सड़कों पर और मां बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी आज उन्हीं एके-47 वालों के मकानों और सम्पत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है और अपराधी राज्य छोड़कर भाग चुके हैं|
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि,ये वंशवाद की पार्टी नहीं है, परिवार की पार्टी नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है। उस पार्टी के हम सब सदस्य हैं| लोकतंत्र में अगर कहीं भी वाद शब्द जुड़ता है, चाहे वो परिवारवाद हो, चाहे वो जातिवाद हो, चाहे वो क्षेत्रवाद हो, चाहे वो भाषावाद हो, वो न केवल लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को भी चुनौती देता है़|
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,''देश में करीब 1500 राजनीतिक दल हैं, उसमें से कुछ दल राष्ट्रीय स्तर के हैं, कुछ क्षेत्रीय हैं। लेकिन जिसको भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला है, उसे खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए। देश की राष्ट्रीय पार्टियां हों या क्षेत्रीय पार्टी, सभी परिवारवाद से ग्रसित हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री या उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है।