मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बोले PM मोदी-आज से हर भारतवासी को अपने 'लोकल' के लिए ‘वोकल’ बनना है

नई दिल्ली: कोरोनावायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा,कोरोना से मुकाबला करते हुए अब 4 महीने से ज्यादा समय बीत गया है। तमाम देशों के 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना स…

बोले PM मोदी-आज से हर भारतवासी को अपने 'लोकल' के लिए ‘वोकल’ बनना है
बोले PM मोदी-आज से हर भारतवासी को अपने 'लोकल' के लिए ‘वोकल’ बनना है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोनावायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा,कोरोना से मुकाबला करते हुए अब 4 महीने से ज्यादा समय बीत गया है। तमाम देशों के 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। भारत में भी अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं। मैं सभी के प्रति संवेदन व्यक्त करता हूं|




आत्मनिर्भर भारत का ये युग, हर भारतवासी के लिए नूतन प्रण भी होगा, नूतन पर्व भी होगा।  अब एक नई प्राणशक्ति, नई संकल्पशक्ति के साथ हमें आगे बढ़ना है: PM




आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ-साथ सशक्त भी करती है।  21वीं सदी, भारत की सदी बनाने का हमारा दायित्व, आत्मनिर्भर भारत के प्रण से ही पूरा होगा।  इस दायित्व को 130 करोड़ देशवासियों की प्राणशक्ति से ही ऊर्जा मिलेगी: PM 




लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा।  राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी: PM




आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है, न सिर्फ लोकल Products खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है।  मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है: PM




ये संकट इतना बड़ा है, कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं।  लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने, देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है: PM



साथियों, आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है।  आत्मनिर्भरता, ग्लोबल सप्लाई चेन में कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार करती है: PM



अब Reforms के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है।  ये रिफॉर्मस खेती से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में होंगे, ताकि किसान भी सशक्त हो और भविष्य में कोरोना जैसे किसी दूसरे संकट में कृषि पर कम से कम असर हो: PM



आपने भी अनुभव किया है कि बीते 6 वर्षों में जो Reforms हुए, उनके कारण आज संकट के इस समय भी भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम, अधिक समर्थ नज़र आईं हैं: PM




ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है।  ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है: PM




ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है|आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और   Laws, सभी पर बल दिया गया है: PM



इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा।  20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा: PM




हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है।  ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है: PM




कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं।  ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा: PM




पाँचवाँ पिलर- Demand-  हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है, जो ताकत है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है: PM




चौथा पिलर- हमारी Demography-  दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है: PM



तीसरा पिलर- हमारा System-  एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली Technology Driven व्यवस्थाओं पर आधारित हो: PM





आत्मनिर्भर भारत की ये भव्य इमारत, पाँच Pillars पर खड़ी होगी।  पहला पिलर Economy  एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए  दूसरा पिलर Infrastructure  एक ऐसा Infrastructureजो आधुनिक भारत की पहचान बने: PM





यही हम भारतीयों की संकल्पशक्ति है।  हम ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं, कोई राह मुश्किल नहीं।  और आज तो चाह भी है, राह भी है।  ये है भारत को आत्मनिर्भर बनाना: PM




आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है,  हम Best Products बनाएंगे,  अपनी Quality और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे,  ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे: PM 




दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है।  सवाल यह है - कि आखिर कैसे?  इस सवाल का भी उत्तर है- 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प: PM




जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही दुनिया में आज भारत की दवाइयां एक नई आशा लेकर पहुंचती हैं।  इन कदमों से दुनिया भर में भारत की भूरि-भूरि ???्रशंसा होती है, तो हर भारतीय गर्व करता है: PM




इंटरनेशनल सोलर अलायंस, ग्लोबर वॉर्मिंग के खिलाफ भारत की सौगात है।  इंटरनेशनल योगा दिवस की पहल, मानव जीवन को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए भारत का उपहार है: PM 



जब भारत खुले में शौच से मुक्त होता है तो दुनिया की तस्वीर बदल जाती है।  टीबी हो, कुपोषण हो, पोलियो हो, भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता ही पड़ता है: PM




भारत की प्रगति में तो हमेशा विश्व की प्रगति समाहित रही है।  भारत के लक्ष्यों का प्रभाव, भारत के कार्यों का प्रभाव, विश्व कल्याण पर पड़ता है: PM



जो पृथ्वी को मां मानती हो, वो संस्कृति, वो भारतभूमि, जब आत्मनिर्भर बनती है, तब उससे एक सुखी-समृद्ध विश्व की संभावना भी सुनिश्चित होती है: PM




भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता।  भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है: PM



विश्व के सामने भारत का मूलभूत चिंतन, आशा की किरण नजर आता है।  भारत की संस्कृति, भारत के संस्कार, उस आत्मनिर्भरता की बात करते हैं जिसकी आत्मा वसुधैव कुटुंबकम है: PM




जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी।  एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था।  आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज   2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं: PM 




एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं।  इतनी बड़ी आपदा, भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है|विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- "आत्मनिर्भर भारत": PM





जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की जिम्मेदारी है|लेकिन थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है।  सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है: PM




साथियों, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है।  विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं।  सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है|सभी देशवासियों को आदर पूर्वक नमस्कार, कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं: PM







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।