मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है सेना का मेडिकल स्टाफ: आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली: चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की|जनरल एमएम नरवणे…

राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है सेना का मेडिकल स्टाफ: आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है सेना का मेडिकल स्टाफ: आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की|



जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना का मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि सेना देश के विभिन्न भागों में अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर रही है।



जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि जहां कहीं भी संभव है, सेना आम नागरिकों के लिए अपने अस्पताल खोल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक अपने निकटतम सैन्य अस्पतालों में संपर्क कर सकते हैं।



जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री को बताया कि सेना आयातित ऑक्सीजन टैंकरों तथा वाहनों के लिए, जहां उन्हें प्रबंधित करने के लिए विशिष्ट कौशलों की आवश्यकता होती है, मैनपावर के साथ उनकी सहायता कर रही है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।