लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान 577 बेसिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है| यह दावा राज्य शिक्षक संगठन ने किया है| यूपी पंचायत चुनावों की ड्यूटी में लगे 500 से अधिक शिक्षकों की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है| प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि,''यूपी पंचायत चुनावों की ड्यूटी में लगे लगभग 500 शिक्षकों की मृत्यु की खबर दुखद और डरावनी है।
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा,''चुनाव ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा का प्रबंध लचर था तो उनको क्यों भेजा?| साथ ही प्रियंका गांधी ने मृतक शिक्षकों के परिवारों को 50 लाख रुपये की मुआवाजा व आश्रितों को नौकरी की माँग की है|
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,''यूपी पंचायत चुनावों की ड्यूटी में लगे लगभग 500 शिक्षकों की मृत्यु की खबर दुखद और डरावनी है। चुनाव ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा का प्रबंध लचर था तो उनको क्यों भेजा? सभी शिक्षकों के परिवारों को 50 लाख रु मुआवाजा व आश्रितों को नौकरी की माँग का मैं पुरजोर समर्थन करती हूँ।
वहीँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''पंचायत चुनावों में इलेक्शन ड्यूटी में जिन अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है उनके परिवारों को उप्र सरकार तत्काल 50 लाख की सहायता राशि प्रदान करे। भाजपा सरकार सुरक्षा दे अन्यथा सरकारी कर्मी व शिक्षक मतगणना का बहिष्कार करने पर बाध्य हो जाएँगे।