मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राजस्थान में सियासी उठापटक: कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में अशोक गहलोत और सचिन पायलट

जयपुर : राजस्थान में सियासी उठापटक तेज हो गई है| अब इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस आला कमान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के संपर्क में है| सूत्रों के हवाले से खबर म…

राजस्थान में सियासी उठापटक: कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में अशोक गहलोत और सचिन पायलट
राजस्थान में सियासी उठापटक: कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में अशोक गहलोत और सचिन पायलट | फ़ोटो: TVL News

जयपुर : राजस्थान में सियासी उठापटक तेज हो गई है| अब इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस आला कमान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के संपर्क में है| सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत और सचिन पायलट के संपर्क में है| जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा|




फिलहाल,'' राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज रात जयपुर में पार्टी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सभी पार्टी विधायकों / मंत्रियों को आज शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा है| आज रात 9 बजे बैठक होगी|



बताया जा रहा है कि,''राजस्थान में सियासी संकट उस समय बढ़ गया जब विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ही एटीएस और एसओजी की ओर से पूछताछ का नोटिस भेज दिया गया| सचिन पायलट अपनी सरकार के इस कदम से काफी नाराज हो गए हैं|




बता दें कि,''पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने 10 जुलाई को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने के कथित प्रयासों के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए उनकी उपलब्धता की मांग की थी।




बता दें कि विधायकों को खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ के लिए एसओजी की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को नोटिस भेजा गया है, और अब 20 से ज्यादा मंत्रियों और विधायकों को भी नोटिस भेजा गया है|शनिवार को अशोक गहलोत ने कहा था कि एसओजी ने उन्हें भी बुलाया है और पूछताछ के लिए जाएंगे|




राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ''एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी उस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चीफ व्हिप एवम अन्य कुछ मंत्री व विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं। कुछ मीडिया द्वारा उसको अलग ढंग से प्रस्तुत करना उचित नहीं है।




राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल चिंतित नजर आए| कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, 'अपनी पार्टी के लिए चिंतित हूं, क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद ही हम जागेंगे..?' कपिल सिब्बल ने हालांकि इस ट्वीट में राजस्थान का जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बात जाहिर की उससे साफ लगा कि उनकी चिंता राजस्थान को लेकर है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।