मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अब तक 23 की मौत, राष्ट्रपति, PM मोदी और रक्षामंत्री ने जताया शोक

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है| आज सुबह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है| गाजियाबाद जिले…

गाजियाबाद: मुरादनगर श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अब तक 23 की मौत, राष्ट्रपति, PM मोदी और रक्षामंत्री ने जताया शोक
गाजियाबाद: मुरादनगर श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अब तक 23 की मौत, राष्ट्रपति, PM मोदी और रक्षामंत्री ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है| आज सुबह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है| गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए लोगों पर लेंटर गिर गया.. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है|



गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु की घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया|




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है I मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं !  मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों I स्थानीय प्रशासन  राहत और  सहायता हेतु  कार्यरत है|




PM ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है| राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है| इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|



रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि,''ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।