मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी और मायावती समेत कई नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी और मायावती समेत कई नेताओं ने जताया शोक
लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी और मायावती समेत कई नेताओं ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। बता दें कि लालजी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए कहा,"हमने एक दिग्गज नेता को खो दिया है, मैं उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं,उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।"




PM मोदी ने ट्वीट किया,''श्री लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से मैं दुखी हूं|' श्री लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे ज्ञाता थे| वो काफी लंबे वक्त तक अटल जी के करीबी मित्र रहे|इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और शुभचिंतकों को मेरी संवेदनाएं| ओम् शांति..





UP CM योगी आदित्यनाथ ने MP राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री लालजी टंडन के निधन पर देश ने एक लोकप्रिय जन नेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है, वो लखनऊ के प्राण थे।उन्होंने लालजी टंडन के निधन पर3दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है|




UP CM ने कहा कि,म.प्र.के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं:




मध्यप्रदेश पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट किया,''मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें|




 म.प्र. CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, उनके(लाल जी टंडन)दुखद निधन पर सारा प्रदेश शोकाकुल है। उनके सम्मान में 5दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज लखनऊ में शाम चार बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। प्रदेश की जनता की ओर से मैं स्वंय उनके आवास पर पुष्पांजलि अर्पित करने जाऊंगा|




यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने एक ट्वीट में लिखा, 'मध्य प्रदेश के गवर्नर व यूपी में बीजेपी की सरकार में कई बार वरिष्ठ मंत्री रहे श्री लालजी टंडन, जो काफी सामाजिक, मिलनसार व संस्कारी व्यक्ति थे, उनका इलाज के दौरान आज लखनऊ में निधन की खबर अति दुखद व उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना




यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,''मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टण्डन जी के निधन का समाचार दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें।




 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,' वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी का निधन अत्यंत दुःखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं प्रियजनों को दुख सहन करने का संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।