मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

SII ने तय की Covishield वैक्सीन की कीमत, राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 400 और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये होगी

नई दिल्ली: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोविडशील्ड वैक्सीन के दामों का ऐलान किया है| सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि,''भारत सरकार के निर्देश…

SII ने तय की Covishield वैक्सीन की कीमत, राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 400 और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये होगी
SII ने तय की Covishield वैक्सीन की कीमत, राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 400 और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये होगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोविडशील्ड वैक्सीन के दामों का ऐलान किया है| सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि,''भारत सरकार के निर्देशों के बाद हम कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर रहे हैं। राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 600 रुपये होगी|इसके अलावा केंद्र सरकार को यह 150 रुपये प्रति डोज मिलती रहेगी|




मालूम हो कि,'' 1 मई से देश में 18 साल से अधि‍क उम्र वालों को भी कोरोना का वैक्‍सीन लगेगा| भारत सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे फेज की रणनीति का एलान किया है| इसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र का हर व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य होगा| सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्य सरकारों निजी अस्पतालों और खुले बाज़ारों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है| 




अगले महीने से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत टीका निर्माता अपनी केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (सीडीएल) से हर महीने जारी खुराकों की 50 फीसदी सप्‍लाई केंद्र सरकार को देंगे और बाकी 50 फीसदी सप्‍लाई को वे राज्य सरकारों को और खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे



केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि,''वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक सेंट्रल ड्रग लैबोरेट्री से जारी होने वाली खुराक की 50% आपूर्ति भारत सरकार को करेंगे, और शेष 50% खुराक की आपूर्ति राज्य सरकारों और प्रतियोगी बाज़ारों में करने के लिए स्वतंत्र होंगे।




वैक्सीन निर्माताओं को राज्य सरकारों और प्रतियोगी बाज़ारों में भेजी जाने वाली 50% आपूर्ति की कीमतों की अग्रिम घोषणा 1 मई, 2021 से पहले से पारदर्शी तरीके से करनी होगी। इन कीमतों के आधार पर राज्य सरकारें, निजी अस्पताल, औद्योगिकी इकाइयां आदि वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन की की खुराक खरीदने में सक्षम होंगे। निजी अस्पतालों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक केन्द्र सरकार के लिए आरक्षित 50% की आपूर्ति के चैनल से अलग खरीदनी होगी। निजी टीकाकरण प्रदाता पारदर्शी तरीके से अपने यहां टीकाकरण की कीमत की घोषणा करेंगे। निजी टीकाकरण केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्क टीका लगवाने के लिए पात्र होंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।