मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र' का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया। PM नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय स्वछता केंद्र के उद्घाटन के लिए राजघाट पहुंचे और राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र क…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र' का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र' का उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया। PM नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय स्वछता केंद्र के उद्घाटन के लिए  राजघाट पहुंचे और राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया।यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस सेंटर है।



राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र 'स्वच्छ भारत मिशन' को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया एक इंटरैक्टिव अनुभव केंद्र है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र में 'स्वच्छ भारत मिशन' पर एक लघु वीडियो भी देखा।





'राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र' का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा,'' आज का दिवस हिन्दुस्तान के इतिहास में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का है, हम अभियान चला रहे हैं 'गंदगी भारत छोड़ो' ,''आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। देश की आजादी में आज की तारीख यानि 8 अगस्त का बहुत बड़ा योगदान है। आज के ही दिन, 1942 में गांधी जी की अगुवाई में आज़ादी के लिए एक विराट जनांदोलन शुरू हुआ था, अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा था|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर, राजघाट के समीप, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का लोकार्पण अपने आप में बहुत प्रासंगिक है। ये केंद्र, बापू के स्वच्छाग्रह के प्रति 130 करोड़ भारतीयों की श्रद्धांजलि है, कार्यांजलि है| राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र, गांधी जी के स्वच्छाग्रह और उसके लिए समर्पित कोटि-कोटि भारतीयों के विराट संकल्प को एक जगह समेटे हुए है। इस केंद्र में सत्याग्रह की प्रेरणा से स्वच्छाग्रह की हमारी यात्रा को आधुनिक टेक्नॉलॉजी के माध्यम से दर्शाया गया है, दिखाया गया है|




मोदी ने कहा,'देश को कमजोर बनाने वाली बुराइयां भारत छोड़ें, इससे अच्छा और क्या होगा। इसी सोच के साथ बीते 6 साल से देश में एक व्यापक भारत छोड़ो अभियान चल रहा है। गरीबी- भारत छोड़ो ..... खुले में शौच की मजबूरी- भारत छोड़ो.... पानी के दर-दर भटकने की मजबूरी- भारत छोड़ो...भारत छोड़ो के ये सभी संकल्प स्वराज से सुराज की भावना के अनुरूप ही हैं। इसी कड़ी में आज हम सभी को ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का भी संकल्प दोहराना है। आइए, आज से 15 अगस्त तक यानि स्वतन्त्रता दिवस तक देश में एक सप्ताह लंबा अभियान चलाएं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।