मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के निधन पर प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला समेत कई पार्टी नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है| गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका निधन हुआ| राजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी थी| बताया जा रहा है कि घर पर ही…

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के निधन पर प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला समेत कई पार्टी नेताओं ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के निधन पर प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला समेत कई पार्टी नेताओं ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है| गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका निधन हुआ| राजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी थी| बताया जा रहा है कि घर पर ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए| बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|




कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश पूर्व CM कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दुःख जताया है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,ने राजीव त्यागी की पत्नी से टेलीफ़ोन पर बात करके अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की| कहा, “श्री त्यागी के निधन से पार्टी ने देश व समाज को समर्पित एक नेता को खो दिया है




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव त्‍यागी को पार्टी का समर्पित योद्धा बताते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,''' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।




कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट किया,' कांग्रेस के प्रखर प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है, त्यागी जी का निधन अपूर्णीय क्षति है..। - मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व उनके परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ..।





रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया,'नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो !




जयवर्धन सिंह ने ट्वीट किया,''कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के दुखद देहांत की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूँ।  आज हमने एक मुखर आवाज़ को खो दिया।  ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।#RajivTyagi




शोभा ओझा ने ट्वीट किया,' कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार, मुखर व बेबाक राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुःखद निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।




कमलनाथ ने ट्वीट किया,''कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।





छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,'कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है।उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।