नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया कि जबरदस्ती उनके काफिले को रोका गया और उन्हें धक्का दिया, लाठीचार्ज किया गया|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?
प्रियंका गांधी ने कहा,''महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज़ 11 रेप हो रहे हैं:
राहुल गांधी ने कहा,दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,'राहुल जी और प्रियंका जी के साथ हम सबको अरेस्ट कर लिया गया है, पुलिस कहाँ लेकर जा रही है ये नहीं बताया है. अत्याचारी और अहंकारी सरकार.