मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को लेकर प्रियंका गांधी की पीएम से अपील, मोदी जी, कृपया इस दिशा में तुरंत कदम उठाइए

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संबंधित मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं| कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता हो या ऑक्सीजन मामला, कांग्रे…

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को लेकर प्रियंका गांधी की पीएम से अपील, मोदी जी, कृपया इस दिशा में तुरंत कदम उठाइए
ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को लेकर प्रियंका गांधी की पीएम से अपील, मोदी जी, कृपया इस दिशा में तुरंत कदम उठाइए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस से संबंधित मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं| कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता हो या ऑक्सीजन मामला, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी लगातार हमला बोल रही है| इसकी तहत प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 'जिम्मेदार कौन' अभियान चल रखा है।। हालांकि, शुक्रवार 04 जून को प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को 'आयुष्मान भारत' स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए। प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ पीएम के नाम एक लेटर भी अटैच किया है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए और इस जानलेवा बीमारी के मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया जाए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने ट्वीट में लिखा, 'म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इंजेक्शन को लेकर गुहार मची हुई है।’दुनिया का दवाखाना’ की उपलब्धि होने के बाद भी हमें इस आपदा में बार-बार दवाइयों की कमी हुई है।  ज़िम्मेदार कौन है? इंजेक्शन महँगा है, आयुष्मान योजना में कवर नहीं होता। मोदीजी, कृपया इस दिशा में तुरंत कदम उठाइए।



पीएम के नाम लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा,'' महोदय, ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला लाइपोसोमाल अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस दवा के लिए गुहार लगा रहे हैं। हाल ही में इंदौर की एक बच्ची का उसके पिता के लिए इंजेक्शन उपलब्ध कराने की गुहार वाला वीडियो देखकर सबको बहुत दुख हुआ।अभी दिल्ली में सेना के दो अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन की कमी की खबर आई। 





उन्होंने कहा,''समय की मांग है कि इस सम्बंध में आप त्वरित निर्णय लें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। इस बीमारी को लेकर आपकी सरकार का रवैया इसकीगम्भीरता के अनुरूप नहीं रहा है।मरीजों की संख्या के हिसाब से राज्यों को उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन की संख्या बेहद कम है। 



प्रियंका गांधी आगे ने कहा,'''देशभर में 22 मई तक इस फंगल बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 8848 बताई गई थी। इसके बाद 25 मई को मरीजों की संख्या बढ़कर 11,717 हो गई। सिर्फ तीन दिन में ही 2869 मरीज बढ़ गए। म्यूकोर माइकोसिस जैसी बीमारी जिसमें 50 फीसदी तक मृत्यु दर होती है। इसको लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा,' ब्लैक फंगस के इलाज में इंजेक्शन पर ही लाखों रुपयों का खर्च आ रहा है। यह इंजेक्शन अभी आयुष्मान योजना के तहत भी कवर नहीं हो रहा है। 



प्रियंका ने कहा,''मेरा आपसे आग्रह है कि इस बीमारी के इलाज को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए या इसके इंजेक्शन की आपूर्ति मरीजों को निशुल्क कराई जाए। 




सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''क्या कारण है कि 25 मई के बाद से केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या नहीं बताई है।जबकि केंद्र सरकार राज्यों को कितने इंजेक्शन भेज रही है इसकी सूचना लगातार सार्वजनिक कर रही है। जब कोरोना मरीजों की संख्या बताई जार ही है तो ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या क्यों नहीं बताई जा रही है? 



महोदय, जानकारी से जागरूकता फैलती है और लोग सचेत हो जाते हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या की जानकारी लोगों को हर रोज उपलब्ध कराई जाए।सरकार मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर इस इंजेक्शन का उत्पादन और उपलब्धता बढ़ाये ताकि इस गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भटकना न पड़े।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।