मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ब्लू टिक के शोर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लूट को छिपाने की कवायद कर रही है केंद्र: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला| प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी सरकार ब्लू टिक के शोर में पेट्रो…

ब्लू टिक के शोर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लूट को छिपाने की कवायद कर रही है केंद्र: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला
ब्लू टिक के शोर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लूट को छिपाने की कवायद कर रही है केंद्र: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला| प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी सरकार ब्लू टिक के शोर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की लूट को छिपाने की कवायद कर रही है| प्रियंका गांधी ने कहा,''मई में 16 बार पेट्रोल - डीजल की कीमतें बढ़ीं जबकि जून में 4 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है|



बता दें कि,''लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद आज बाजार में तेल के दाम स्थिर रहे| आज यानी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है| सोमवार यानी 07 जून को दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था| इस इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल 95.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया| एक दिन पहले रविवार को भी पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था|



प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है,'' केंद्र सरकार टिक के शोर में पेट्रोल डीजल पर टैक्स की लूट को छिपाने की कवायद कर रही है: -महामारी के साल (2020-21) में सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स से कमाए: 2,49,481 करोड़

2014-21 तक पेट्रोल डीजल पर टैक्स से सरकार ने कमाए: 12,93,290 करोड़, ..''जनता को क्या मिला?

मई में 16 बार पेट्रोल - डीजल की कीमतें बढ़ीं।

जून में 4 बार पेट्रोल - डीजल की कीमतें बढ़ीं।




कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि ‘कर वसूली महामारी की लहरें’ लगातार आती जा रही हैं| पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘भयंकर जनलूट - पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीज़ल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ! कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ| 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ‘‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं| पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा| टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।