हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक, वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति...
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है| हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक, वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति... | फ़ोटो: TVL News
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है| हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार को तड़के निधन हो गया| वह 87 वर्ष के थे| शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली| दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे।
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने बताया,''वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक जताया है||उन्होंने ट्वीट किया,''राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।