नई दिल्ली: UPSC Civil Services Result 2019 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है| UPSC-2019 की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है| महिला उम्मीदवारों में प्रतिभा वर्मा ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है|दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में यूपी के सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा वर्मा की ऑल इंडिया रैंक 3 है। प्रतिभा बघराजपुर निवासी प्रधानाध्यापिका उषा वर्मा की पुत्री हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिविल सेवा परीक्षाओं के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी| साथ ही प्रियंका गांधी ने महिला उम्मीदवारों में पहले स्थान पर जगह बनाने वाली प्रतिभा वर्मा और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ;सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बधाई। सुल्तानपुर निवासी प्रतिभा वर्मा ने ओवरऑल सूची में तीसरा और लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतिभा वर्मा और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीसिविल सेवा परीक्षाओं के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सिविल सेवा परीक्षा 2019 को सफलतापूर्???क पास करने वाले सभी युवाओं को बधाई| सार्वजनिक सेवा का एक रोमांचक और संतोषजनक करियर आपका इंतजार कर रहा है| मेरी शुभकामनाएं'
पीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जिन युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा 2019 में वांछित परिणाम नहीं मिले, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जीवन कई अवसरों से भरा है। आपमें से हर कोई मेहनती है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'