मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक स्टाफ सदस्य के रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिप…

परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट
परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक स्टाफ सदस्य के रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है | उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी को कल COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट हो।"



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा है कि मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर मैं आइसोलेशन में हूं। डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिनों बाद फिर से टेस्ट होगा।



बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे है| पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 4099 नए मरीज मिले हैं| एक दिन पहले (रविवार) की तुलना में यह करीब 28 फीसदी ज्‍यादा हैं| इसके साथ ही यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब तक 14,58,220 हो चुका है| यहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.46% पर पहुंच गया है| 18 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले और सबसे ज़्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज किए गए हैं|




इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन विधानसभा में बताया कि कोविड के लिए जिन 187 नए सैंपल की जांच हुई है उसमें से 152 ओमिक्रोन के केस है| उनका कहना है कि कोरोना के केसों में बढ़ोतरी इस नए स्वरूप की वजह से ही हुई है और भारत में ओमिक्रोन बाहर से आया| दिल्ली सरकार ने केंद्र से बार-बार उड़ानों पर रोक लगाने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया| इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में 30-31 दिसंबर को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए सैंपल में से 84 प्रतिशत में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।