पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को मारी गोली
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लंभुआ में भर्त…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को मारी गोली | फ़ोटो: TVL News
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। सीओ लंभुआ सतीश चंद शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही रीता के बयान दर्ज किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली रीता यादव पोस्टर बैनर बनवाने ???ुल्तानपुर गईं थी| वहां से लौटकर वह अपने घर जा रही थीं| उसी समय हाइवे पर लंभुआ के पास तीन लोगों ने ओवर टेक करके उनकी गाड़ी को रोका और गाली देते हुए रीता को गोली मार दी|
गोली उनके पैर में लगी और तब तक हमलावर बदमाश मौके से भाग निकले| इसके बाद घायल अवस्था में रीता यादव को पहले सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया| लेकिन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया| अभी हमलावारों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है|
16 नवंबर को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर जिले के कूरेभार स्थित अरवल कीरी में सभा कर रहे थे तो रीता यादव (सपा नेता) ने उन्हें काला झंडा दिखाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था और दो दिनों बाद उसकी बेल हुई थी। घटना के एक महीना बाद तक वो सपा में रही लेकिन सम्मान नहीं मिलने पर वो 17 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा से मिलीं और कांग्रेस ज्वाॅइन किया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।