मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुलवामा आतंकी हमले मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, मुख्य आरोपी मसूद अज़हर समेत कुल 19 अभियुक्त

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की है| NIA की इस चार्जशीट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़ह…

पुलवामा आतंकी हमले मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, मुख्य आरोपी मसूद अज़हर समेत कुल 19 अभियुक्त
पुलवामा आतंकी हमले मामले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, मुख्य आरोपी मसूद अज़हर समेत कुल 19 अभियुक्त | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की है| NIA की इस चार्जशीट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर और उसके भाई रउफ़ असगर समेत कुल 19 अभियुक्त|




राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुलवामा आतंकी हमले मामले में 15,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिकों का नाम और JeM प्रमुख मसूद अज़हर भी शामिल है।




जम्मू में NIA के वकील विपिन कालरा ने बताया,''चार्जशीट (पुलवामा आतंकी हमले के मामले में NIA ने कोर्ट में दायर) 5,000 पन्नों की है। अगर डिजिटल साक्ष्यों को भी जोड़ दें तो यह 15,000 से अधिक पन्नों की हो जाती है। कुल 19 अभियुक्त हैं। मसूद अज़हर मुख्य आरोपी है। सुनवाई की अगली तारीख 1 सितंबर है|





पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है।चार्जशीट में मारे गए आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं। ये सभी नाम अब तक गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के अलावा शामिल किए गए हैं। 




अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने चार्जशीट में सभी आरोपियों के खिलाफ तगड़े सबूतों के साथ मजबूत केस बनाया है। इसमें उनकी चैट, कॉल डिटेल्स शामिल हैं जो हमले में उनकी भूमिका की पुष्टि करते हैं। एनआईए ने चार्जशीट में आतंकी ग्रुप के कई शीर्ष कमांडरों पर भी आरोप लगाए हैं।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।