मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की गृहमंत्री अमित शाह से किसानों के मुद्दों को जल्द सुलझाने की अपील

नई दिल्ली: देश में किसानों की ओर से लगातार कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं| कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। पिछले 7 दिनों से किसान द…

पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की गृहमंत्री अमित शाह से किसानों के मुद्दों को जल्द सुलझाने की अपील
पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की गृहमंत्री अमित शाह से किसानों के मुद्दों को जल्द सुलझाने की अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में किसानों की ओर से लगातार कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं| कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। पिछले 7 दिनों से किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर, और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही है|कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की आज चौथी बार बातचीत होनी है|




केंद्र और किसान नेताओं की बीच बातचीत से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की|पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए जल्द समाधान निकालने को कहा|



गृहमंत्री अमित शाह से बैठक कर निकले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस वक्त किसानों और केंद्र के बीच में वार्ता चल रही है, ऐसे समय में मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैंने अपनी बात दोबारा गृहमंत्री के सामने रखी और किसानों के मुद्दों पर गौर करने और मेरे राज्य की अर्थव्यवस्था और देश की सुरक्षा को लेकर बात की।



पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा,''मैंने गृह मंत्री को पंजाब में अपनी स्थिति दोहराई है और कहा है कि ज़ल्दी इसका कोई हल निकलना चाहिए और पंजाब के किसानों को भी अपील करता हूं कि हम ज़ल्दी इसका हल निकालें क्योंकि इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है|



कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट लिखा है,''आज मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला| मैंने उनसे एमएसपी की सुरक्षा और एपीएमसी आधारित मंडी प्रणाली को जारी रखने की बात दोहराई। उनसे अनुरोध किया कि वे खुले दिमाग से किसानों की बात सुनें और जल्दी से गतिरोध का समाधान करें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।