नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक संसद में पास हो गए| राज्यसभा में कृषि विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया| किसान बिल पास होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।
राज्यसभा से किसान बिल पास होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आँसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूंजीपतियों का 'गुलाम' बना रहे हैं|उन्होंने पूछा,'मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा?
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,''मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को: 1. APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा? 2. MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़ुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।
राज्यसभा से भी किसान बिलों के पास होने पर प्रधानमंत्री ने भारत के कृषि इतिहास में रविवार को एतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई दी प्रधानमंत्री ने बिलों के पास होने पर ट्वीट कर कहा, दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है।
राज्यसभा से भी कृषि बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।
PM मोदी ने कहा,'दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।
इसके के बाद कांग्रेस ने भी PM मोदी पर पलटवार| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, आज 73 वर्षों में सबसे अंधकारमय दिन है। प.जवाहरलाल नेहरू पहला संविधान संशोधन लाए थे ताकि किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्त किया जाए और जमीन अन्नदाता को सौंपी जाए। मोदी जी तीन क़ानून लाए हैं कि किसानों की जमीन और उनकी उपज नए जमीदारों यानी पूंजीपतियों को सौंप दी जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,1857 का स्वतंत्रता संग्राम इसलिए हुआ कि लॉर्ड डलहौजी ने भारतीयों से उनकी रियासतें, स्वशासन और हथियार छीन लिए थे। 2020 का स्वतंत्रता संग्राम इसलिए होगा की एक तानाशाह किसानों से उनकी जमीन और खेत-खलिहान छीन रहा है। जान लें, अब याचना नही रण होगा।#KissanVirodhiBJP
रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''अंग्रेज़ भी देश कब्जाते हुए ऐसा ही कह रहे थे कि हम तुम्हे मुगलों से आजाद करवा रहे हैं। अगर सब इतना सही है तो करोड़ों किसान और 250 किसान संगठन भाजपा का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या आप किसान की बुद्धि, समझ, संकल्प, हिम्मत और परिश्रम को चुनोती दे रहे हैं?