मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केेंद्र के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल: किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार

नई दिल्ली: केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के 'दिल्ली कूच' पर निकले हैं।गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्…

केेंद्र के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल: किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार
केेंद्र के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल: किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के 'दिल्ली कूच' पर निकले हैं।गुरुवार को  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए ट्रैक्टरों और पैदल चलकर आ रहे पंजाब के हजारों किसानों को हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास रोक दिया है| इससे भाजपा शासित हरियाणा की पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है|अंबाला के पास किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है|




इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले. किसानों को रोकने के लिए सड़कों पर और पुल पर बैरिकेड्स लगाए थे जिसे किसानों तोड़कर नदी में फेंक दिया| किसानों को आगे बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने आज सुबह उन पर ठंडे पानी की बौछार की है और आंसू गैस के गोले भी दागे हैं| 



किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हुई हैं|सुरक्षा कारणों के मद्देनजर डीएमआरसी (DMRC दिल्ली)  ने तय किया है कि दोपहर 2.00 बजे के बाद भी मेट्रो दिल्ली की सीमा के बाहर नहीं जाएगी। यह फैसला अनिश्चितकाल के लिए लिया गया है। अगले फैसले तक दिल्ली के बाहर मेट्रो सेवा स्थगित रहेगी।



किसानों को रोकने और ठंड के मौसम में उनपर वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। हरियाणा सरकार द्वारा रोके जा रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी सामने आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर किसानों को एक कविता के माध्यम से अपना समर्थन दिया है।


राहुल गांधी ने लिखा,'''नहीं हुआ है अभी सवेरा,  पूरब की लाली पहचान चिड़ियों के जगने से पहले,  खाट छोड़ उठ गया किसान काले क़ानूनों के बादल गरज रहे गड़-गड़, अन्याय की बिजली चमकती चम-चम मूसलाधार बरसता पानी, ज़रा ना रुकता लेता दम! मोदी सरकार की क्रूरता के ख़िलाफ़ देश का किसान डटकर खड़ा है।




किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।





कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास कालिंदी कुंज में जाम लग गया है। एसएचओ सरिता विहार ने बताया, "कोई प्रदर्शनकारी दिल्ली में दाखिल ना हो पाए इसके लिए पुलिस की सभी टीमें उच्च अधिकारियों के साथ हर जगह अलर्ट पर हैं।"




किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हुई हैं| पड़ोसी राज्यों के शहरों तक मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे तक सस्पेंड कर दी गई है ताकि मेट्रो में भीड़न हो सके और किसान दिल्ली न पहुंच सकें| दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि पड़ोसी  राज्यों के शहरों से दिल्ली आने वाली मेट्रो को रोक दिया गया है|



कापड़ीवास बॉर्डर और पंचगाव चौक पर डीसीपी साउथ धीरज सेतिया को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि केएमपी और गुरुग्राम- नूंह बॉर्डर पर डीसीपी मानेसर नीतिका गहलोत को सुपरवाइजर बनाया गया है| सिरहोल-दिल्ली बॉर्डर पर डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन को नियुक्त किया गया है|पचगांव -मोहम्मदपुर अहीर रोड पर होटल वेस्टर्न कंट्री क्लब के निकट पड़ने वाले बॉर्डर पर भी डीसीपी मानेसर नितिका गहलोत को नियुक्त किया गया है|




अंबाला (हरियाणा): कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान सदोपुर बॉर्डर पहुंचे। पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है




दिल्ली चलो आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि,'कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे है, उनके पास अब मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।