नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। राज्यसभा में सरकार ने कृषि से संबंधित विधेयक पेश कर दिए हैं।तीन कृषि विधेयकों को लेकर किसानों का विरोध जारी है| कृषि सुधार से जुड़े विधेयकों को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला करते हुए इन विधेयकों को किसान और कृषि विरोधी बिल बता रहे हैं|
इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| कृषि विधेयकों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और सवाल उठाये है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूंजीपतियों का 'गुलाम' बना रहे हैं|उन्होंने पूछा,'मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा?
'
किसान बिल पर राज्यसभा में बहस के बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि,''मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को: 1. APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा? 2. MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़ुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।