नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है| आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तंज कसा है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक अखबार शेयर किया है, जिसका शीर्षक है- ‘सरकार ने आय और कॉर्पोरेट करों से ज्यादा कमाई तो पेट्रोल-डीजल से की है| रिपोर्ट शेयर कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘केंद्र सरकार ने टैक्स वसूली में PhD कर रखी है’|
राहुल गांधी ने जिस रिपोर्ट को शेयर की है, उसके के मुताबिक मोदी सरकार को आयकर से 4.69 लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि निजी कंपनियों ने 4.57 लाख करोड़ का कॉरपोरेट टैक्स जमा किया। तो वहीं दूसरी ओर इन दोनों से ज्यादा टैक्स पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट के रूप में 5.25 लाख करोड़ रुपये जनता ने चुकाए हैं। ये आंकड़े सिर्फ दिसंबर 2020 तक के हैं, जिसमें जनवरी से मार्च वाली तिमाही शामिल नहीं।
कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि कर अपना खजाना भर रही है। ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने टैक्स वसूली में PhD कर रखी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि- टैक्स वसूली में PhD.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया,''पेट्रोल/डीजलजीवी मोदी सरकार की खुली लूट ! हर देशवासी पर टैक्स का भार, महँगाई की मार !! अबकी बार-लूटपाट सरकार ! ! !#PetrolDieselPriceHike