मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर GST वृद्धि को लेकर सरकार पर किया हमला, PM मोदी से कहा-अपने 'गब्बर सिंह टैक्स' की वजह से 'विज्ञान को नुकसान' न होने दें

नई दिल्ली: Scientific Equipment GST Hike: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी दर में वृद्धि पर सरकार पर हमला किया | वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी दर में वृद्धि को लेकर नरेंद्र मोदी…

राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर GST वृद्धि को लेकर सरकार पर किया हमला, PM मोदी से कहा-अपने 'गब्बर सिंह टैक्स' की वजह से 'विज्ञान को नुकसान' न होने दें
राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर GST वृद्धि को लेकर सरकार पर किया हमला, PM मोदी से कहा-अपने 'गब्बर सिंह टैक्स' की वजह से 'विज्ञान को नुकसान' न होने दें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीScientific Equipment GST Hike:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी दर में वृद्धि पर सरकार पर हमला किया |  वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी दर में वृद्धि  को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गब्बर सिंह टैक्स के कारण विज्ञान को नुकसान न होने दें"| साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी वृद्धि वापस लेने का आग्रह किया है



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ वैज्ञानिक प्रगति किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। भाजपा सरकार द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए धन के आवंटन में कमी का पैटर्न भारत में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक चिंताजनक संकेत है।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अब, वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी दरों को 5% से बढ़ाकर 18% कर, सरकार अपने विचारहीन दृष्टिकोण को प्रदर्शित कर रही है और देश भर में वैज्ञानिक कार्यों में शामिल प्रयोगशालाओं के लिए उपलब्ध धन और संसाधनों को और कम कर रही है। याद रखें, यह सरकार इस साल केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बजट में पहले ही 3.9% कटौती कर चुकी है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी ने कहा, अपने गब्बर सिंह टैक्स की वजह से विज्ञान को नुकसान न होने दें। वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी को वापस ले|



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी वैज्ञानिक उपकरण पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दर बढ़ाने को लेकर रविवार को सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि सरकार शायद यह मानती है कि आसमान की ओर मुंह करके और ‘‘अतीत की पुन: कल्पना करते हुए’’ वैज्ञानिक ज्ञान एकत्र किया जा सकता है।



पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए आवश्यक वैज्ञानिक उपकरण पर जीएसटी दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12-18 प्रतिशत किया गया है। चिदंबरम ने कहा कि यह ‘‘निर्दयी कदम’’ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बजट आवंटन को पिछले साल की तुलना में 3.9 प्रतिशत कम करने के बाद सामने आया है।



कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सरकार शायद यह मानती है कि हमारे लिए आवश्यक सभी वैज्ञानिक ज्ञान को आकाश की ओर देखकर और हमारे अतीत की फिर से कल्पना करके एकत्र किया जा सकता है।’’




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।