नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था, बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, चीन के साथ विवाद के मुद्दे और रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है| लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा कि,''मोदी सरकार, भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? मोदी सरकार को इतना डर किस बात का? राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, आप chronology समझिए:
PM बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा
फिर चीन-स्थित बैंक से भारी क़र्ज़ा लिया
फिर रक्षामंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया
अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ
मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? इतना डर किस बात का?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,''मोदी जी तो डर कर सदन से ही भाग लिए। इन लोगों के लिए अपनी छवि सुधारना देश की रक्षा और संप्रभुता से ज़्यादा ज़रूरी है। फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद का डंका पीटने वाले चीन के साथ आज भी आत्मीयता बना कर डेस्क को भ्रमित करते हैं। जी शर्म कीजिए
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए| उन्होंने '21 दिन में कोरोना को हराने', आरोग्य सेतु ऐप, 20 लाख करोड़ का पैकेज और चीन के साथ विवाद के मुद्दे का जिक्र किया है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, '21 दिन में कोरोना को हरायेंगे, आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा...20 लाख करोड़ का पैकेज..आत्मनिर्भर बनो..सीमा में कोई नहीं घुसा, स्थिति संभली हुई है| कांग्रेस नेता ने कहा कि,'' लेकिन एक सच भी था: आपदा में ‘अवसर’ #PMCares|