मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार ने कहा- किसान की आय दुगनी होगी, लेकिन किया ‘मित्रों’ की आय चौगुनी: राहुल गांधी का वार, बोले-किसानों को जुमले देना बंद करें सरकार

नई दिल्ली: कृषि कानूनों(Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सातवें दिन और जोर पकड़ लिया है| मंगलवार को केंद्र के साथ बातचीत बेनतीजा रहने क…

मोदी सरकार ने कहा- किसान की आय दुगनी होगी, लेकिन किया ‘मित्रों’ की आय चौगुनी: राहुल गांधी का वार, बोले-किसानों को जुमले देना बंद करें सरकार
मोदी सरकार ने कहा- किसान की आय दुगनी होगी, लेकिन किया ‘मित्रों’ की आय चौगुनी: राहुल गांधी का वार, बोले-किसानों को जुमले देना बंद करें सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों(Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सातवें दिन और जोर पकड़ लिया है| मंगलवार को केंद्र के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों के मुख्य संगठनों ने एक बार फिर आज मीटिंग बुलाई थी| सिंघु बॉर्डर पर यह बैठक चार घंटे तक चली|




कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''मोदी सरकार ने कहा- किसान की आय दुगनी होगी, लेकिन किया ‘मित्रों’ की आय चौगुनी और किसान की आय आधी। राहुल गांधी ने कहा कि,'' किसानों को जुमले देना बंद करें मोदी सरकार, किसान-मज़दूर विरोधी तीनों काले क़ानून ख़त्म करें।



बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो ट्वीट किए| उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि,''कहा- किसान की आय दुगनी होगी। किया- ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे लिखा कि,'' मोदी सरकार, - किसानों को जुमले देना बंद करें - बेईमानी-अत्याचार बंद करें - बातचीत का ढकोसला बंद करें - किसान-मज़दूर विरोधी तीनों काले क़ानून ख़त्म करें।




मंगलवार को इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि,''जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।मंगलवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा कि,''अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर क़र्ज़ है। ये क़र्ज़ उन्हें न्याय और हक़ देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियाँ मारकर और आंसू गैस चलाकर। जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।