नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही लूट फिर से शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''चुनाव ख़त्म, लूट फिर शुरू! #PetrolDieselPriceHike
पांच राज्यों- केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होनी शुरू हो चुकी है| कोरोना वायरस संक्रमण के भारी संकट के बीच गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है| दिल्ली में पेट्रोल जहां 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ, वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की गई है| दिल्ली में पेट्रोल करीब 91 रुपये लीटर हो गया है|
दिल्ली में आज पेट्रोल 90.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.42 रु??ये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.49 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 91.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
पिछले दो महीनों से चुनावों के चलते रिटेल फ्यूल के दामों में शांति चल रही थी, लेकिन अब जब चुनावी नतीजे आ गए हैं, तो तेल के दाम भी बढ़ने लगे हैं| मंगलवार को पेट्रोल में 15 और डीजल में 16 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं बुधवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 21 पैसों की वृद्धि की थी|