मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बाराबंकी: जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य कोविड अस्पतालों को किया गया सेनेटाइज

बाराबंकी: बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय सहित जनपद के अन्य कोविड अस्पतालों को सेनेटाइज किया गया एवं फायर सर्विस द्वारा अस्पतालों व ऑक्सीजन प्लांटों प…

बाराबंकी: जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य कोविड अस्पतालों को किया गया सेनेटाइज
बाराबंकी: जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य कोविड अस्पतालों को किया गया सेनेटाइज | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय सहित जनपद के अन्य कोविड अस्पतालों को सेनेटाइज किया गया एवं फायर सर्विस द्वारा अस्पतालों व ऑक्सीजन प्लांटों पर आपातकाल में सहायता किये जाने सम्बन्धी मॉक ड्रिल की गई।



आज कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु जिला चिकित्सालय सहित कोविड-अस्पतालों (हिन्द अस्पताल, मेयो अस्पताल आदि) को फायर सर्विस द्वारा सेनेटाइज किया गया। 




पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय बाराबंकी एवं ऑक्सीजन प्लांटों आदि स्थानों पर फायर सेफ्टी व लाइफ सेफ्टी का सजीव प्रदर्शन किया गया। आग लग जाने की स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है और इसमें पीड़ित लोगों को कैसे बाहर निकाल कर फर्स्ट ऐड देनी है।



 आग लग जाने पर सबसे पहले ज्वलनशील पदार्थ को बाहर निकालना चाहिए और आक्सीजन की सप्लाई बंदकर देनी चाहिए ताकि जिससे आग पर आसानी से काबू पाया जा सके । यदि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के माध्यम से आग लग जाती है तो वह पानी से नहीं बुझाई जाती है, उसके लिए फायर सिलेंडर, मिट्टी/बालू आदि का प्रयोग करते हैं। यदि कहीं पर भीषण आग लग जाती है तो हम मिट्टी खोदकर भी उस पर डाल सकते हैं और उस आग पर काबू पा सकते हैं।



 बुद्धि और विवेक से काम लेते हुए ही आपातकालीन स्थिति पर काबू पाया जा सकता है धैर्य को बनाये रखना चाहिए, हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और अपने आप को बचाते हुए अन्य लोगों की सुरक्षा हेतु कार्य करने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी , मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सीएमएस बाराबंकी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।