राहुल गांधी ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा-GDP में ऐतिहासिक गिरावट का बड़ा कारण 'गब्बर सिंह टैक्स'
नई दिल्ली: GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने रविवार को अर्थव्यवस्था को…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा-GDP में ऐतिहासिक गिरावट का बड़ा कारण 'गब्बर सिंह टैक्स' | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने रविवार को अर्थव्यवस्था को लेकर तीसरा वीडियो जारी किया| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।इससे बहुत कुछ बर्बाद हुआ जैसे- लाखों छोटे व्यापार, करोड़ों नौकरियाँ और युवाओं का भविष्य, राज्यों की आर्थिक स्थिति। GST मतलब आर्थिक सर्वनाश। अधिक जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जीएसएटी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र के लिए दूसरा बड़ा आक्रमण है और इसके दोषपूर्ण कार्यान्वयन ने अर्थव्यवस्था का सर्वनाश कर दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी यूपीए सरकार का आइडिया था। एक टैक्स, सरल टैक्स और साधारण, लेकिन एनडीए ने इसे जटिल बनाकर रख दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।