नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,'' मौजूदा सरकार को लोकतंत्र का महत्व नहीं पता है। उनको इसको सीखने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि लोकतंत्र में किस तरह से विपक्ष को सुना जाए, इसके लिए मोदी सरकार को ट्यूशन लेने की जरूरत है|
मंगलवार सुबह कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल ने ट्वीट में लिखा है,''लोकतंत्र में बहस व असहमति का महत्व- इस विषय में मोदी सरकार को ट्यूशन की ज़रूरत है। Debate, Dissent , Democracy
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार ये कहा जा रहा है कि संसद में उनकी बात को सरकार सुन नहीं रही है। 12 सांसदों के निलंबन मामले पर विपक्ष लगातार सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहा|
गौरतलब है कि 29 नवंबर को आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण'' करने के कारण, इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था| निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो, सीपीआई का एक और शिवसेना के दो सांसद शामिल हैं।