नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, GDP में हुई भारी गिरावट, चीन का मसला और रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है| राहुल गांधी ने गुरुवार को र रोजगार के मुद्दे को लेकर वीडियो जारी किया|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,मोदी जी सिर्फ़ अपने चंद "मित्रों" की बात सुनते है और उनका विकास करते है। आज देश का युवा मोदी जी से अपने हक़ का रोज़गार और उज्ज्वल भविष्य माँग रहा है पर मोदी जी चुप हैं। युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,''युवाओं के भविष्य के लिए आपको तीन काम करने होंगे। पहला, न्याय योजना के जैसे हर गरीब के खाते में पैसे डालने होंगे। दूसरा, जो हमारे लघु और मध्यम उद्योग हैं वो हमारी रीढ़ की हड्डी हैं उनकी रक्षा कीजिए। तीसरा, हमारे सामरिक उद्योग को संभालिए|