मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं, राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा-ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| विजय माल्या मामले में दस्तावेज ग़ायब होने और चीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व…

जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं, राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा-ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है
जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं, राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा-ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| विजय माल्या मामले में दस्तावेज ग़ायब होने और चीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि जब-जब देश भावुक हुआ है. फाइलें गायब हुई हैं. माल्या हो या राफेल, मोदी या चोक्सी सभी की फाइलें गायब हुई हैं| 




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़ शामिल है| उन्होंने आरोप लगाया,ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।




राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,'जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं। माल्या हो या राफ़ेल, मोदी या चोक्सी...  गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़।  ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।




बता दें कि',''भारत और चीन के बीच सीमा विवाद गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद से काफी बढ़ा है| दोनों देशों के बीच बातचीत चालू है, लेकिन फिलहाल इस विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है| इस बीच 6 अगस्त को रक्षा मंत्रालय ने भी माना है कि 5 मई, 2020 के बाद से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) और विशेष रूप से गालवान घाटी में चीन का अतिक्रमण काफी बढ़ा है| 5 और 6 मई को ही पैंगोंग त्सो में भारत और चीन की सेना के बीच में झड़प हुई थी|




रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं| साइट पर अपलोड किए गए इस डॉक्यूमेंट में मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि मई महीने से चीन लगातार पर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी पैंगोंग त्सो गोगरा हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्रों में|




दस्तावेज में पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया गया था कि चीनी सैनिकों ने मई में पूर्वी लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और मौजूदा गतिरोध अभी और लंबा खिंचेगा। लेकिन कुछ देर बाद,''रक्षा मंत्रालय ने इस दस्तावेज़ को अपनी वेबसाइट से हटा लिया|




रक्षा मंत्रालय द्वारा लद्दाख में चीनी सेना के अतिक्रमण से जुड़े दस्तावेज अपनी वेबसाइट से हटा लेने के बाद पूर्व ग्रह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि कोई है जो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय से बाहर करना चाहता है| पी चिदंबरम ने ट्वीट किया था, "कोई तो है जो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय से बाहर करना चाहता है! अन्यथा, रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट चीनी आक्रामकता और भारतीय क्षेत्र पर कब्जे के बारे में सच्चाई क्यों बताएगी?"




इससे पहले राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था| राहुल गांधी ने  गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, “चीन का सामना करना तो दूर की बात, भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम तक लेने का साहस नहीं है| इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज़ हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे|





बता दें कि'' विजय माल्या की फाइल से दस्तावेज गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर 20 अगस्त तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी| 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना मामले में विजय माल्या की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई बीस अगस्त के लिए टल गई है| सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की फाइल में विजय माल्या का एक दस्तावेज नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से 6 अगस्त को सुनवाई नहीं हो सकी| 




आपको बता दें, यह 14 जुलाई, 2017 के फैसले के खिलाफ माल्या द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्हें बार-बार निर्देश के बावजूद बैंकों को 9,000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के लिए अवमानना का दोषी पाया गया था, हालांकि उन्होंने अपने बच्चों को 4 करोड़ डॉलर ट्रांसफर किया था।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।