नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच अब नदियों में कई जगहों पर शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है| यूपी और बिहार में नदियों में लाशों का अम्बार लग गया है| बिहार के बक्सर में कल यानी सोमवार को गंगा नदी में 100 से अधिक लाशें तैरती मिलीं , तो वही बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले स्थित गंगा नदी में तैरते हुए शव दिखाई दिए। गाजीपुर जिले के गहमर गांव के पास गंगा नदी में दर्जनों लाशें मिली हैं |गाज़ीपुर के ज़िलाधिकारी एम.पी.सिंह ने बताया,हम जांच करा रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं और इनकी संख्या कितनी है।
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने कहा- 'नदियों में अनगिनत शव बह रहे हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, 'नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं|
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कि था,''ऐप-निर्भर मोदी सरकार के नाम संदेश: दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है जिनके पास इंटर्नेट सुविधा नहीं है- यानि देश की आधी से ज़्यादा आबादी! नहीं बचाएँगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे ऐप बल्कि वैक्सीन के दो जैब। राहुल गांधी ने कहा,''विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो ये नौबत ना आती।