मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वैक्सीन की कमी कैसे दूर करें, केजरीवाल ने PM मोदी को चिट्ठी लिख दिया सुझाव, कहा- Vaccine का Formula...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को खत लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव दिया है कि देश में कोविड वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए वैक्सीन कॉ फॉर्मूला दूसरी वैक्सीन…

वैक्सीन की कमी कैसे दूर करें, केजरीवाल ने PM मोदी को चिट्ठी लिख दिया सुझाव, कहा- Vaccine का Formula...
वैक्सीन की कमी कैसे दूर करें, केजरीवाल ने PM मोदी को चिट्ठी लिख दिया सुझाव, कहा- Vaccine का Formula... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को खत लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव दिया है कि देश में कोविड वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए वैक्सीन कॉ फॉर्मूला दूसरी वैक्सीन निर्माता कंपनियों के साथ भी शेयर किया जाना चाहिए ताकि और भी बड़े स्तर पर वैक्सीन का निर्माण हो सके और राज्यों की जरूरतें पूरी की जा सकें| केवल दो कंपनी के उत्पादन से पूरे देश को Vaccine देना संभव नहीं। Vaccine का Formula भारत की अन्य कंपनियों से साझा किया जाए।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा- दिल्ली में कोरोना के केस अब कम हो रहे हैं, आप सबके सहयोग से लॉकडाउन सफल रहा। हमने पिछले दिनों में ऑक्सीजन के बहुत बेड बढ़ाए हैं। अब दिल्ली में ICU और ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है| उन्होंने कहा कि,''हम वैक्सीन की रोज़ सवा लाख डोज़ लगा रहे हैं, हम जल्दी रोज 3 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य आने वाले तीन महीने में सभी दिल्ली वालों को वैक्सीन लगाना है लेकिन वैक्सीन की कमी की समस्या आ रही है|



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा-दिल्ली में हमारे पास अब कुछ दिन की वैक्सीन बची है और ये समस्या देशव्यापी है। आज केवल दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं और दोनों मिलकर महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन बनाती हैं। इस तरह तो देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में हमें दो साल से ज़्यादा लग जाएंगे| जब तक हर भारतीय को वैक्सीन नहीं लगती ये जंग नहीं जीती जा सकती। 




उन्होंने कहा कि ,''मैं आज एक सुझाव देना चाहता हूं। वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां ना करें, कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए| केंद्र सरकार इन दोनों कंपनियों से वैक्सीन बनाने का फॉर्मूला लेकर उन सभी कंपनियों को दे जो सुरक्षित तरीके से वैक्सीन बना सकती हैं। वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियों के लाभ का एक अंश रॉयल्टी के रूप में उन दोनों कंपनियों को दे सकते हैं जिन्होंने मूल फॉर्मूले की खोज की|




'''केजरीवाल ने कहा,''वैक्सीन की कमी कैसे दूर करें- केवल दो कंपनी से पूरे देश को वैक्सीन देना संभव नही

 वैक्सीन का फ़ोर्मूला अन्य कंपनियों से साझा किया जाए 

भारत में अन्य कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाज़त दी जाए

 युध स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन किया जाए ताकि हर भारतीय को वैक्सीन दी जा सके





उन्होंने कहा कि,''दिल्ली में Vaccination जोर शोर से चल रहा है। हमारा लक्ष्य है अगले 3 महीने में पूरी दिल्ली को Vaccinate कर दें। लेकिन देश में Vaccine की भारी कमी है। आज केवल 6-7 करोड़ Vaccine बनाई जा रही है। इस रफ़्तार से तो पूरे देश को Vaccine लगाने में 2 + साल लग जायेगा।''''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।