मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

नई दिल्ली: नोटबंदी (Demonetisation) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए,'' 'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’…

राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार
राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  नोटबंदी (Demonetisation) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए,'' 'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया।



नोटबंदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “काला धन नहीं आया, बस ग़रीबी आई

इकॉनमी कैशलेस नहीं, कमज़ोर हुई

आतंकवाद नहीं, करोड़ों छोटे व्यापार और रोज़गार ख़त्म हुए 

'राजा' ने नोटबंदी में, ‘50 दिन’ का झांसा दे कर अर्थव्यवस्था का DeMo-lition कर दिया।



गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की शाम 8 बजे अचानक से नोटबंदी का एलान किया था| नोटबंदी में 500 और 1,000 रुपये के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया| नोटबंदी से पहले 4 नवंबर 2016 को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 17.97 लाख रुपये कैश था|



नोटबंदी के 6 साल बाद देश में कैश सर्कुलेशन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है| आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 30.88 लाख करोड़ कैश सर्कुलेशन में है|  21 अक्टूबर 2022 को खत्म हुए पखवाड़े में जनता के पास 30.88 लाख करोड़ रुपये कैश होने की बात सामने आई है, जो 4 नवंबर 2016 को मौजूद 17.97 लाख करोड़ रुपये से 71.84% ज्यादा है|



इसी साल जून 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक,' आरबीआई ने वर्ष 2020-21 की तुलना में 500 रुपये मूल्य के 101.9 प्रतिशत अधिक नकली नोट और 2,000 रुपये मूल्य के 54.16 प्रतिशत अधिक नकली नोटों का पता लगाया|


इसी तरह दस रुपए के नकली नोटों में 16.4 फ़ीसदी, 20 रुपए के नकली नोटों में 16.5 फ़ीसदी और 200 रुपए के नकली नोटों में 11.7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. केवल 50 और सौ रुपए के नकली नोटों में क्रमशः 28.7 फ़ीसदी और 16.7 फ़ीसदी की गिरावट पाई गई|



आरबीआई के मुताबिक़ 2021-22 के दौरान बैंकिंग क्षेत्र में पाए गए कुल नकली भारतीय मुद्रा नोटों (FICN) में से 6.9 प्रतिशत रिजर्व बैंक में और 93.1 प्रतिशत अन्य बैंकों में पाए गए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।