मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली: जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा, डॉक्टरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़

रायबरेली: रायबरेली के जिला अस्पताल में मरीज के मौत के बाद परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टर और टीम के साथ मारपीट भी की। परिजनों को आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनके मरीज की जान गई है।…

रायबरेली: जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा, डॉक्टरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़
रायबरेली: जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा, डॉक्टरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली के जिला अस्पताल में मरीज के मौत के बाद परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों ने डॉक्टर और टीम के साथ मारपीट भी की। परिजनों को आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनके मरीज की जान गई है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।



रायबरेली के अंदरून किला निवासी 60 वर्षीय लड्डन की रविवार/सोमवार अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान लड्डन की मौत हो गई।



लड्डन की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने इमरजेंसी की ड्यूटी में तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय पर हमला बोल दिया। साथ ही इमरजेंसी में रखी दवाइयों को तोड़कर पूरे कक्ष में फैला दिया। इमरजेंसी कक्ष में बिजली के उपकरणों में भी जमकर तोड़फोड़ की।



जिला अस्पताल के डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अस्पताल में मारपीट कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हमले में घायल डॉक्टर अनुराग शुक्ला (इमरजेंसी की ड्यूटी में तैनात) की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।