मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर” : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला| स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने द…

“सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर” : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
“सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर” : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला| स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “देश के युवाओं! आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की जरूरत है| स्वामी विवेकानंद ने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या।”



राहुल गांधी ने कहा, “युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता? उत्तेजक नारे लगाता युवा या रोज़गार प्राप्त युवा? मोहब्बत या नफ़रत?।”


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आज वास्तविक मुद्दों से नज़रें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है।”


श्री गांधी ने आगे कहा, “बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के बीच युवा और गरीब पढ़ाई, कमाई और दवाई के बोझ तले दबा चला जा रहा है, और सरकार इसे 'अमृतकाल' बता कर उत्सव मना रही है।” 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर हो गया है।” राहुल गांधी ने  कहा कि,''इसीलिए अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए मेरे साथ करोड़ों युवा 'न्याय योद्धा' स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा से प्रेरणा ले कर, न्याय का हक़ मिलने तक, इस संघर्ष में शामिल हो रहे हैं।”


सत्य जीतेगा, न्याय होगा!:

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।