मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

दोनों नेता पार्टी की एसेट: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

इंदौर: राजस्थान के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (RahulGandhi) का बड़…

दोनों नेता पार्टी की एसेट: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
दोनों नेता पार्टी की एसेट: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: राजस्थान के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (RahulGandhi) का बड़ा बयान आया है।  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) को कांग्रेस पार्टी का असेट बताया है।



मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि राजस्थान में जो राजनीतिक हालात हैं, क्या इस यात्रा पर उसका असर पड़ेगा? ...जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि देखिए, मैं इसमें जाना नहीं चाहता हूं कि किसने क्या कहा। ये दोनों नेता कांग्रेस पार्टी की एसेट हैं। मगर मैं आपको एक बात की गारंटी दे सकता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।



एक प्रश्न पर कि जिन लोगों ने कांग्रेस की सरकार पिछली बार गिरा दी क्या उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे यथावत खुले रहेंगे, या नहीं, जवाब में श्री  गांधी ने कहा कि ये सवाल आपको कांग्रेस प्रेसीडेंट और जो कांग्रेस की मध्य प्रदेश की लीडरशिप है, उनसे पूछना चाहिए। मेरा ओपिनियन है कि अगर वो लोग खरीदे गए हैं, पैसे से खरीदे गए हैं, तो उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।



एक प्रश्न पर कि 2018 में मध्य प्रदेश में आपकी सरकार बनी थी, लेकिन चली गई, क्या आपने अभी मध्य प्रदेश में ऐसे पॉजिटिव रिस्पोंस की उम्मीद की थी? श्री राहुल गांधी ने कहा कि मैं केरल से निकला तो मेरे माइंड में था कि केरल को अब कोई नहीं हरा सकता। मतलब ये जो रिस्पोंस मिला है, केरल के बाद तो मिल ही नहीं सकता। महाराष्ट्र ने उनको गिरा दिया और मैं सच बोलूं, तो मुझे लग रहा है जो कल इंदौर में हुआ, वो मैंने महाराष्ट्र में नहीं देखा। तो मुझे लग रहा है जो पब्लिक रिस्पोंस मध्यप्रदेश में है, वो बाकी स्टेटों से आगे है। ये मेरी फीलिंग है और मध्यप्रदेश के लोगों के दिमाग में, माइंड में वे यात्रा बहुत गहरी बैठ गई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।