नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया| अमर सिंह की उम्र 64 वर्ष थी और वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अमर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है|
अमर सिंह के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,''अमर सिंह जी के देहांत की दुःखद ख़बर से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार और प्रियजनों को संवेदनाएँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- "अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे| पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था| वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे| उनके निधन से दुख हुआ| उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं| ओम शांति...
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं| दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं| ओम शांति..
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,'वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ|
BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया,''राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। RIP Amar Singh ji.
राजस्थान के पूर्व डिप्टी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट किया,''राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।