मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- श्री पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे

नई दिल्ली:कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया|कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया ग…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- श्री पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- श्री पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया|कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था| कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शोक व्यक्त किया|




राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'यह दुख का दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस को जिया और सबसे मुश्किल दौरे में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह बहुत बड़ी पूंजी थे। हम उनकी कमी महसूस करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है।'




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज तड़के निधन हो गया है। पटेल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता था। पटेल के निधन पर सोनिया गांधी ने कहा, 'पटेल एक ऐसे कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था।'




सोनिया गांधी ने एक शोक संदेश में कहा, 'श्री अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है, जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं।'




कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैंने ऐसा कॉमरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।'




प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'अहमद पटेल जी के पूरे परिवार खासकर मुमताज और फैसल के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कांग्रेस पार्टी के प्रति आपके पिता की सेवा और प्रतिबद्धता असीमित थी। हम सभी उनकी कमी बहुत महसूस करेंगे। मैं कामना करती हूं कि आप लोगों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।'




कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'निशब्द.. जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी..विरोधी भी...एक ही नाम से सम्मान देते थे- ‘अहमद भाई’! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नहीं..अलविदा अहमद जी।'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।