पटना:भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए। 51 साल बाद हुए स्पीकर पद के चुनाव में भाजपा के विधायक विजय सिन्हा को जीत मिली है। महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को हार मिली है। विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े। वहीं, महागठबंधन उम्मीदवार को 114 विधायकों का समर्थन रहा।
राजद विधायकों द्वारा लगातार सदन में ध्वनि मत का विरोध किया गया।राजद नेता तेजस्वी यादव ने सदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताई। इसके अलावा, अशोक चौधरी और मुकेश सहनी की भी उपस्थिति पर आपत्ति जताई गई। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
राजद नेता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने भी नीतीश कुमार की मौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। जनादेश का अपहरण किया जा रहा है। झा ने कहा, सदन में नीतीश कुमार क्यों मौजूद हैं, जबकि वह विधायक ही नहीं हैं। विपक्ष ने मांग की है कि नीतीश कुमार को सदन से बाहर किया जाए, क्योंकि वह विधायक नहीं हैं।
हालांकि, प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए वह सदन में मौजूद रह सकते हैं| प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा, "इसी सदन में ये भी बात देखी गई है कि जब माननीय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी, तब पार्लियामेंट मेंबर माननीय लालू जी भी उपस्थित थे।" प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा, "इसी सदन में ये भी बात देखी गई है कि जब माननीय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी, तब पार्लियामेंट मेंबर माननीय लालू जी भी उपस्थित थे।"
पटना: बिहार विधानसभा में राजद विधायकों ने स्पीकर चुनाव में ध्वनि मत का विरोध करते हुए हंगामा किया। राजद MLA तेजस्वी यादव कहते हैं, "ये आपका दायित्व है महोदय की सदन की कार्रवाई नियमावली के अनुसार चले। जब तक दूसरे सदन के सदस्य बाहर नहीं जाएंगे, ये तो बेईमानी है।"