मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान”: राहुल गांधी ने दानिश अली से की मुलाकात

नई दिल्ली: लोकसभा में बसपा नेता के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली से…

“नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान”: राहुल गांधी ने दानिश अली से की मुलाकात
“नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान”: राहुल गांधी ने दानिश अली से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकसभा में बसपा नेता के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली से मुलाकात की। लोकसभा में गुरुवार की रात को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की दानिश अली पर की गई टिप्पणी पर बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद थे|


बीएसपी सांसद दानिश अली से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' | राहुल गांधी से मुलाकात पर दानिश अली ने कहा, ''वह मेरा मनोबल ऊंचा रखने और अपना समर्थन देने के लिए यहां आए... उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं और जो भी लोग लोकतंत्र के साथ खड़े हैं, वे मेरे साथ खड़े हैं...''|



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा,'जहां ग़लत होगा, जिस किसी के साथ अन्याय होगा वहाँ एक व्यक्ति हमेशा खड़ा दिखाई देगा - राहुल गांधी  उनका बस ग़लत के ख़िलाफ़ खड़े हो जाना एक उम्मीद, एक एतबार जगा देता है  दानिश अली, ये देश आपके साथ है. आप किसी के रहमोकरम से नहीं जनता से चुन कर आये हैं डटे रहिए-लड़ेंगे और जीतेंगे|



कांग्रेस ने  ट्वीट कर लिखा,'BSP सांसद दानिश अली जी से मिलने उनके निवास पर पहुंचे Rahul Gandhi जी।  कल भरी संसद में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली जी का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे। और भाजपा के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे। रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी हरकत सदन की गरिमा पर कलंक है। कांग्रेस देश भर के साथ लोकतंत्र के मंदिर में नफरत और घृणा की ऐसी मानसिकता के सख्त खिलाफ है।



बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी से विपक्षी दलों में गुस्सा फैल गया है और उन्होंने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दानिश अली ने ने स्पीकर को मामले की जांच नहीं कराने पर संसद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है| दानिश अली ने बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया और कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं, तो वह संसद छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।



दानिश अली ने कहा,"मुझे उम्मीद है कि स्पीकर इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं भारी मन से संसद छोड़ने पर विचार करूंगा क्योंकि लोगों ने मुझे नफरत भरे भाषण सुनने के लिए संसद में नहीं भेजा है...| दानिश अली ने कहा,'क्या RSS की शाखाओं और नरेंद्र मोदी  जी की प्रयोगशाला में यही सिखाया जाता है? आपका कैडर जब एक चुने हुए सांसद को भरी संसद में आतंकवादी, उग्रवादी, मुल्ले…जैसे शब्दों से अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता तो वो आम मुसलमानों के साथ क्या करता होगा? यह सोच कर भी रूह काँप जाती है।




'संसद के इतिहास में कभी नहीं': अधीर चौधरी का लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर चौधरी ने इस घटना पर ओम बिरला को पत्र लिखा और कहा कि संसद के इतिहास में किसी सदस्य के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया और वह भी अध्यक्ष की उपस्थिति में। "...सदन के रिकॉर्ड से टिप्पणियों को हटाने का कोई सार्थक प्रभाव नहीं पड़ता है। परिस्थितियों और सदन के कामकाज से संबंधित सभी मानदंडों और नियमों के खुले उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए, इस मामले की जांच करना उचित होगा विशेषाधिकार समिति द्वारा विवरण और दोषी सदस्य, रमेश बिधूड़ी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई| “



NCP सांसद सुप्रिया सुले और TMC सांसद अपरूपा पोद्दार ने बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी को लेकर लोकसभा भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करने के लिए लोकसभा महासचिव को पत्र लिखा। डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा।



इंसान की पहचान चेहरा नहीं; ज़ुबान होती है: अखिलेश यादव

BSP सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,"लोग केवल चेहरे से नहीं पहचाने जाते अपनी जुबान से भी पहचाने जाते हैं। भाजपा के सिर्फ एक नेता के ऐसे विचार नहीं हैं, अगर हम पुराने बयान उठाकर देखें तो बहुत सारे नेता ऐसे मिलेंगे जिन्होंने असंसदीय भाषा में टिप्पणी की है... इन पर हमेशा-हमेशा के लिए पाबंदी लगा देनी चाहिए। पूरी पाबंदी इनपर हो जिससे ये चुनाव भी न लड़ पाएं|



अखिलेश यादव ने कहा,"इंसान की पहचान चेहरा नहीं; ज़ुबान होती है। सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हँसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है बल्कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का बेशर्म प्रदर्शन है।  ऐसे सासंदो पर, किसी भी प्रकार की संसदीय विशेषाधिकारों की छूट से परे, किसी एक सांसद नहीं बल्कि पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुक़दमा होना चाहिए और ताउम्र की पाबंदी भी।



BJP द्वारा बिधूड़ी के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई न करना दुखद/दुर्भाग्यपूर्ण :मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा,"दिल्ली से भाजपा सांसद द्वारा बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को हालाँकि स्पीकर ने रिकार्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी है व वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी मांगी, किन्तु पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुखद/दुर्भाग्यपूर्ण।


भाजपा को नए संसद भवन में अपने लोगों के लिए फिनाइल का भी इंतजाम करना चाहिए: PDP प्रमुख

रमेश बिधुड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को लेकर विवादित टिप्पणी पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "आपने नया संसद भवन बनाया उसके साथ आपको फिनाइल भी खरीद कर ले जानी चाहिए थी। ऐसे दरिंदे, जो इस तरह की जुबान का इस्तेमाल करते हैं, उनका दिमाग और मुंह धो देते जिससे बात करने से पहले उनकी जुबान साफ हो जाती और इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। भाजपा को नए संसद भवन में अपने लोगों के लिए फिनाइल का भी इंतजाम करना चाहिए।"



यह निंदनीय है: तेज प्रताप यादव

रमेश बिधुड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को लेकर विवादित टिप्पणी पर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम चाहेंगे कि सरकार उनकी सदस्यता को रद्द करे... यह निंदनीय है। यह लोग संविधान और तिरंगा को नहीं मानते। हम चाहेंगे कि इनके खिलाफ मुकदमा चले। इस तरह के शब्द प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए घातक है।"








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।