नई दिल्ली: भाजपा ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के निर्देश पर पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया | बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी से 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है|
बता दें कि,' लोकसभा में गुरुवार 21 सितंबर को चंद्रयान पर चर्चा के दौरान दिल्ली से BJP के सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमरोहा से BSP सांसद कुंवर दानिश अली को गालियां दीं और अभद्र व्यवहार किया। हालांकि, सदन की कार्यवाही से बिधूड़ी के अपशब्दों को हटा दिया गया है।
दरअसल,' चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने पर सांसद दानिश अली ने आपत्ति जताई थी| उसके बाद बिधूड़ी ने कहा, “ श्रेय ले रहे हैं देश के वैज्ञानिक, इसका श्रेय जाता है तो देश के प्रधानमंत्री को जाता है|” इसके बाद रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली से कहा -, 'ओए मुल्ले ..., ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना,..... ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ....ये मुल्ला आतंकवादी है.........अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'
भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी द्वारा उन्हें (दानिश अली ) ''आतंकवादी....उग्रवादी.... मुल्ला आतंकवादी'' कहे जाने पर बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा, "मुझे यकीन है कि लोकसभा स्पीकर कल की घटना का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे। मैंने इस पर नोटिस दिया है क्योंकि सब चीज़ रिकॉर्ड पर है... अगर मेरे जैसे चुने हुए इंसान की स्थिति ऐसी है तो आम इंसान की क्या होगी?"