मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर से की मुलाकात, साथ में किया लंच; रामेश्वर ने कांग्रेस सांसद से मिलने की जताई थी इच्छा

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने आज सोमवार को सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की और साथ में लंच किया | सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने कल रविवार को राहुल गांधी से मुला…

राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर से की मुलाकात, साथ में किया लंच; रामेश्वर ने कांग्रेस सांसद से मिलने की जताई थी इच्छा
राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर से की मुलाकात, साथ में किया लंच; रामेश्वर ने कांग्रेस सांसद से मिलने की जताई थी इच्छा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने आज सोमवार को सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की और साथ में लंच किया | सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने कल रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी | सब्जी विक्रेता रामेश्वर के एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया था| महंगाई की वजह से रामेश्वर बेचने के लिए टमाटर नहीं खरीद पाए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे|



 रामेश्वर से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि,'' रामेश्वर जी ज़िंदादिल इंसान हैं| श्री गांधी ने कहा कि,''विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।



राहुल गांधी ने रामेश्वर से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा ,''रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।



कांग्रेस पार्टी ने मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा ,''रामेश्वर जी ने जननायक से मिलने की ख्वाहिश जताई थी। मुलाक़ात हो गई...



कांग्रेस  नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,''पूरी ताक़त से नफ़रत फैलाने वालों के सामने, मोहब्बत से भरी एक छोटी सी मुलाक़ात ही तो चाहिए एक बेहतर कल की आस और उम्मीद जगाये रखने के लिए.  ये रामेश्वर जी हैं, दिल्ली में सब्ज़ी बेचते हैं. एक मीडिया बंधु से बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाये और कहा ‘हमारी गुज़र नहीं हो रही है’. इनकी व्यथा सुनकर राहुल जी अगले दिन ही आज़ादपुर मंडी गये थे. 



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,''कल ही ‘राहुल भईया’ से मिलने की ख्वाहिश जतायी थी. आज जननायक से मुलाक़ात भी हुई और साथ भोजन भी किया. चेहरे की ख़ुशी बहुत कुछ बयाँ कर रही है. आप ऐसे ही मोहब्बत लुटाते रहिए 



राहुल गांधी और रामेश्वर की मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा कि,''एक नेता ऐसा भी है जिसके टेबल पर ‘सूट-बूट’ वाले नहीं, अँगोछा पहना एक आम भारतीय भी पहुंच सकता है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक,'' रामेश्वर उत्तर प्रदेश के कासगंज के खतैली गांव के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं| सब्जी विक्रेता से जब रिपोर्टर ने इस बारे में बात की तो उसके आंसू छलक आए. वह खामोश हो गए और इस खामोशी ने उनकी बेबसी बयां कर दी थी|



बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचे थे| वहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने आजादपुर सब्जी मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं से मुलाकात की| उन्होंने कई सब्जी विक्रेताओं के साथ बातचीत भी की| हांलाकि रामेश्वर की कांग्रेस नेता से मुलाकात नहीं हो पाई थी|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।