मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी, वायनाड से चुनावी 'डेब्यू' करेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास बरकरार रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़गें | वायनाड से खाली सी…

रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी, वायनाड से चुनावी 'डेब्यू' करेंगी प्रियंका गांधी
रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी, वायनाड से चुनावी 'डेब्यू' करेंगी प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास बरकरार रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़गें | वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी| राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी और चुनाव परिणाम के 14 दिनों के भीतर उन्हें इनमें से एक सीट खाली करनी होगी। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना चुनावी आगाज करेंगी।




कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए...वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी..."



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "रायबरेली के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है, जो किसी भी कीमत पर टूट नहीं सकता। मैं और राहुल भैया.. रायबरेली और वायनाड दोनों जगह मौजूद रहेंगे।



खड़गे ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद कहा,''कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा,''राहुल गांधी जी रायबरेली की सीट से सांसद रहेंगे.  वे वायनाड से भी चुनाव लड़े, वहां के लोगों का प्यार भी उन्हें मिला है. इसलिए हमने यह तय किया कि वायनाड से श्रीमती प्रियंका गांधी जी चुनाव लड़ेंगी'.'



चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल उपस्थित थे।  पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्यसमिति ने भी राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का आग्रह किया है और 8 जून को हुई अपनी पिछली बैठक में सीडब्ल्यूसी द्वारा इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया था।



खड़गे ने कहा, "हमने फैसला किया है कि प्रियंका जी को वायनाड से चुनाव लड़ना चाहिए।" उन्होंने इस फैसले को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया।



घोषणा के बाद,'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "रायबरेली और वायनाड से मेरा भावनात्मक रिश्ता है।  पिछले 5 साल मैं वायनाड से सांसद था। मुझे वहां सभी ने बहुत प्यार दिया। इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। प्रियंका, वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। हम मिलकर वायनाड से किए हर वादे को पूरा करेंगे।''



राहुल गांधी ने वायनाड के सांसद के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा, "मेरा रायबरेली और वायनाड के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता है। सांसद के रूप में पिछले पांच साल शानदार अनुभव रहे हैं। वायनाड के लोग मेरे साथ खड़े रहे, प्यार और स्नेह दिया और बहुत मुश्किल समय में लड़ने की ऊर्जा दी। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।"



वायनाड के साथ अपने निरंतर जुड़ाव को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा, "मैं वायनाड में सभी को बताना चाहता हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं, लेकिन मैं वायनाड का लगातार दौरा करूंगा।" राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली और वायनाड दोनों को "दो सांसद मिलेंगे"।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को इनकी (राहुल गांधी) कमी महसूस नहीं होने दूंगी...हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी...



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा रायबरेली सीट अपने पास रखने और वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह एक बेहतरीन फैसला है। हर कोई इस फैसले से खुश है। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।"




  1. कांग्रेस पार्टी में हम सब ने मिलकर तय किया है कि श्री राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे।  वे वायनाड से भी चुनाव लड़े, वहाँ के लोगों का प्यार भी उन्हें मिला है।  इसलिए हमने यह तय किया कि वायनाड से श्रीमती प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी ―अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता की और हम सभी लोगों की मांग थी कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहें। सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों से कहा था कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं और जनता ने उस बेटे का सम्मान किया... मैं राहुल गांधी को बहुत धन्यवाद और बधाई देता हूं... प्रियंका गांधी निश्चित तौर पर समाज को जोड़ने में कामयाब रहेंगी और कांग्रेस को मजबूत करेंगी।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।