मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

जनता के मुद्दों को लोकसभा में मजबूती से उठायेगी सपा : अखिलेश यादव

सैफई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट किया है। प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को…

जनता के मुद्दों को लोकसभा में मजबूती से उठायेगी सपा : अखिलेश यादव
जनता के मुद्दों को लोकसभा में मजबूती से उठायेगी सपा : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

सैफई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट किया है। प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। अब जनता के प्रति समाजवादियों की और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गयी है। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लोकसभा में मजबूती से उठायेगी।     



सैफई में आज पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हम इस भरोसे को और मजबूत बनायेंगे। जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करेंगे। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों, डॉ0 राममनोहर लोहिया के विचारों और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर उनकी नीतियों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़कर साथ लेकर चलेगी। उनके हितों के लिए लड़ेगी। 



अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि सबकी मेहनत और जनता के भरोसे ने समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ी ताकत और जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी लोकसभा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जनता के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार के मुद्दें को उठायेगी।  



 अखिलेश यादव ने एक बार फिर सेना की अग्निवीर योजना को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि नौजवानों को सेना में पहले की तरह पक्की नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब संसद में संविधान और लोकतंत्र की बात होगी। 



 अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र और करहल विधानसभा क्षेत्र की जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इससे पहले, अखिलेश यादव ने सोमवार सायं सैफई पहुंचे उन्होंने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंच कर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत को नेताजी के श्रीचरणों में समर्पित किया।  अखिलेश यादव नेताजी के समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि आज नेताजी होते तो बहुत गौरवान्वित होते।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।