नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के होशियारपुर में हुई रेप की घटनाओं को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया| पंजाब और राजस्थान में रेप की घटनाओं को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन राज्यों की सरकारें यूपी की तरह रेप की घटना से इनकार नहीं कर रही हैं|
पंजाब में हुए रेप की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''यूपी सरकार की तरह पंजाब और राजस्थान में इसे दबाया नहीं गया। किसी को रोका नहीं गया।यूपी सरकार की तरह पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने पीड़ित परिवार को धमकाया नहीं और ना ही न्याय के रास्ते में रुकावट पैदा की| उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मैं वहाँ भी न्याय के लिए लड़ने जाउंगा।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'''UP के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने ये इनकार नहीं किया कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ, उसके परिवार को धमकाया नहीं और ना ही न्याय के रास्ते में रुकावट पैदा की। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं वहाँ भी न्याय के लिए लड़ने जाऊँगा।
बता दें कि भाजपा ने पंजाब के होशियारपुर जिले में छह साल की लड़की के दुष्कर्म की घटना को लेकर सवाल उठाए थे| केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,''राहुल गांधी को राजनीतिक रैलियों की बजाय पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए| जावड़ेकर ने कहा कि,'''टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसे मार दिया। जो हाथरस और बाकी जगह जाते थे उनसे मैं पूछता हूं राहुल और प्रियंका गांधी टांडा क्यों नहीं जाते, राजस्थान में बलात्कार की घटना हुई वहां क्यों नहीं जाते...हम तेजस्वी यादव से भी मांग करते हैं कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ वो बिहार का प्रचार करते हैं, कैसे चलेगा|
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने प्रकाश जावड़ेकर पर पलटवार करते हुए कहा कि,''प्रकाश जावड़ेकर जी इधर उधर की बातें न करें सिर्फ एक प्रश्न का उत्तर दें- जब भी इस देश में बलात्कार जैसी घटना होती है तो बीजेपी और बीजेपी का शासनकाल पीड़िता, पीड़िता के परिवार को डराने में और बलात्कारी को बचाने में क्यों लग जाते हैं| जयवीर शेरगिल ने कहा कि,'' राजस्थान और पंजाब के शासन पीड़िता और पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए तथा अपराधियों को कानून के हथे चढ़ाने का काम करती है बल्कि यूपी और जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वो बेटी डराओं और बेटी के परिवार को डराओं तथा बलात्कारी को बचाओं का काम करती है|