मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: VIDEO शेयर कर बोले राहुल गांधी-पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीना गया, ये अपमानजनक और..

नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया।पुलिस द्वारा हाथरस गैंगरेप पीड़िता का देर रात क़रीब…

हाथरस गैंगरेप केस: VIDEO शेयर कर बोले राहुल गांधी-पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीना गया, ये अपमानजनक और..
हाथरस गैंगरेप केस: VIDEO शेयर कर बोले राहुल गांधी-पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीना गया, ये अपमानजनक और.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया।पुलिस द्वारा हाथरस गैंगरेप पीड़िता का देर रात क़रीब 2.30 बजे अंतिम संस्कार करने के मामले को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है| घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है|




मृतका का जबरन अंतिम संस्कार करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया गया है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है..हाथरस हॉरर शॉक्स इंडिया



राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,''भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है। #HathrasHorrorShocksIndia




बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया कि यूपी पुलिस द्वारा हाथरस की गैंगरेप दलित पीड़िता के शव को उसके परिवार को न सौंपकर उनकी मर्जी के बिना व उनकी गैर-मौजूदगी में ही कल आधी रात को अंतिम संस्कार कर देना लोगों में काफी संदेह व आक्रोश पैदा करता है…बीएसपी पुलिस के ऐसे गलत रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है….




उन्होंने आगे लिखा कि अगर माननीय सुप्रीम कोर्ट इस संगीन प्रकरण का स्वयं ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह बेहतर होगा, वरना इस जघन्य मामले में यूपी सरकार व पुलिस के रवैये से ऐसा कतई नहीं लगता है कि गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद भी उसके परिवार को न्याय व दोषियों को कड़ी सजा मिल पाएगी|





मामला : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने इस दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया| हैवानों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि उसकी गर्दन भी तोड़ दी और जीभ भी काट डाली थी| उसकी रीढ़ की हड्डी में भी जख्म थे, जिससे वह लकवा का शिकार हो गयी थी| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की की हालत काफी गंभीर थी| इस कारण उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था| वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहद नाजुक हालत में दिल्ली भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है|हर जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं|लोग न्याय की मांग कर रहे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।