नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, GDP में हुई भारी गिरावट, चीन के साथ विवाद के मुद्दे और रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है| शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने देश की कोरोनावायरस को लेकर स्थिति और अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है|
कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है| राहुल ने ट्वीट के जरिए जीडीपी में गिरावट को लेकर कोरोनावायरस की नीतियों पर सवालिया निशान लगाया है| साथ ही देश में नौकरियों की कमी का आंकड़ा बताते हुए राहुल ने कहा है कि इन सबकी वज़ह मोदी सरकार की सुनियोजित कोरोना के खिलाफ लड़ाई है|
राहुल गांधी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि,''कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया:
1. GDP में 24% की ऐतिहासिक कमी
2. 12 करोड़ नौकरियाँ खोयीं
3. 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त तनावग्रस्त क़र्ज़
4. विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें लेकिन भारत सरकार व मीडिया कहें ‘सब चंगा सी’।